गिरडीह, फरवरी 17 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड आपूर्ति विभाग के लिए बड़ी खुशखबरी है। गिरिडीह जिले में बेंगाबाद के खाद्य आपूर्ति गोदाम को आदर्श गोदाम के रुप में चयन किया गया है। जिससे बेंगाबाद के खाद्य आपूर्ति गोदाम जिले के इकलौता आदर्श गोदाम बनने का गौरव प्राप्त किया है। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने सोमवार को बेंगाबाद में मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर वे सोमवार को बेंगाबाद खाद्य आपूर्ति गोदाम का जायजा लेने पहुंचे थे। गोदाम का निरीक्षण करने के बाद डीएसओ ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड के खाद्य आपूर्ति गोदाम को आदर्श गोदाम के रूप में जिला में चयनित किया गया है। आदर्श गोदाम का मानक को देखा गया। गोदाम में अनाज के बेहतर रख रखाव हो रहा है या नहीं इस बात से अवगत होने के लिए उन्होंने गोदाम क...