गिरडीह, जुलाई 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सोनबाद के टोला पतारी में रविवार शाम वज्रपात की घटना से सुशील राय की 35 वर्षीया पत्नी फुलवा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मुरली राय की पत्नी मनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जाता है कि शाम में दोनों महिलाएं घर के बगल खेत की ओर शौच के लिए गई हुई थी। इस बीच बारिश होने लगी। दोनों महिलाएं लोहे की डंडी लगी हुई छाता के सहारे घर वापस लौट रही थी। आसमानी बिजली चमकने के साथ वज्रपात हो गया। दोनों महिलाएं बीच बहियार मे बेहोश होकर गिर पड़ी। हल्ला होने पर लोग वहां पहुंचे और दोनों महिलाओं को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गया। चिकित्सीय जांच के बाद सुशील राय की पत्नी फुलवा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी महिला मनीता देवी की इलाज के बाद स्थिति सामान्य बताई जाती है। सोनबाद पंचायत के पता...