गिरडीह, फरवरी 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के नावासारी टोल कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर टोल में कार्य करने से साफ इंकार कर दिया है। टोल कर्मियों द्वारा कार्य वहिष्कार करने से नावासारी का टोल तीन दिनों से बंद हो गया है। काउंटर बंद रहने के कारण बिना टोल भुगतान के ही दनादन वाहनों का परिचालन हो रहा है। टोल में कार्यरत लगभग 24 कर्मियों ने एक साथ टोल में काम करना छोड़ दिया है और एक प्रकार से वेलोग हड़ताल पर चले गये हैं। टोल के बंद होने से लीजधारक को भारी नुकसान हो रहा है। नाम नहीं देने की शर्त पर टोल कर्मियों ने कहा कि नावासारी टोल में कुल 24 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारी टोल में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। निविदाधारक द्वारा पिछले दो माह से टोल कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। लंबित मानदेय भुगतान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.