गिरडीह, दिसम्बर 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के नावासारी टोल में संसाधनों का घोर अभाव है। भारी कुव्यस्था के बीच टोल का संचालन किया जा रहा है। जिससे टोल के नियमों पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि टोल पर यात्रियों के लिए कोई विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं दुधिया रोशनी से जगमगाने वाले टोल पर शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। यहां लाईट का इंतजाम नहीं है। ब्लैक आउट होने के कारण वाहनों को टोल गेट पार करने में भारी परेशानी होती है और यहां निरंतर सड़क दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। टोल पर टैक्स भरते यात्रियों ने भी कई बार लाईट की असुविधा पर सवाल खड़े किए परंतु टोल संवेदक पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। महीनों बीत जाने के बाद भी टोल का हाल बदहाल बना हुआ है। यहां तक कि बेंगाबाद का नावासारी टोल स्टाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.