नई दिल्ली, जनवरी 22 -- भारत का आईटी हब बेंगलुरु वर्ष 2025 में विश्व स्तर पर दूसरा सबसे अधिक यातायात भीड़भाड़ वाला शहर रहा। यहां औसत यातायात भीड़भाड़ का स्तर 74.4 प्रतिशत रहा। नीदरलैंड स्थित लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टॉम-टॉम के आंकड़ों से यह पुष्टि हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि टॉम-टॉम के वर्ष 2025 से संबंधित ट्रैफिक इंडेक्स में मैक्सिको सिटी को शीर्ष स्थान पर रखा गया है, उसके बाद बेंगलुरु और डबलिन (आयरलैंड) का स्थान है। यह सूचकांक दुनिया भर के शहरों का मूल्यांकन औसत यात्रा समय और यातायात भीड़भाड़ के स्तर के आधार पर करता है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाला, सार्वजनिक रूप से सुलभ डेटा उपलब्ध होता है। बेंगलुरु में पिछले वर्ष की तुलना में औसत यातायात भीड़भाड़ का स्तर 1.7 प्रतिशत अंक बढ़ गया। चालकों ने औसतन 4.2 किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में तय की, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.