प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी। फ्लाइट के अंदर ईंधन (एटीएफ) की गंध आने पर सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। बेंगलुरु से प्रयागराज आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को तय समय पर सुबह 11 बजे लैंड हुई। आधा घंटा के बाद इसी विमान को बेंगलुरु के लिए यात्रियों को लेकर उड़ान भरनी थी, जिसके लिए सौ से अधिक यात्री विमान में बैठ चुके थे। फ्लाइट में सवार सिविल लाइंस निवासी सीएल वर्मा ने बताया कि फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी अचानक सुरक्षा जांच शुरू हो गई। पता चला कि फ्यूल टैंक में कुछ बदलाव हो रहा था। इसके बाद फ्लाइट के अंदर पेट्रोल की गंध आने लगी। इससे यात्री परेशान हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.