चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- चक्रधरपुर।पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर पंचायत के चंद्री गांव निवासी राजेश महतो (24) की बेंगलुरु में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक चंद्री गांव निवासी परेश महतो का पुत्र राजेश महतो गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु गया था। जहां तबीयत खराब होने पर सहकर्मियों ने उसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेश महतो के निधन के बाद आदिवासी कुड़मी समाज के झारखंड प्रदेश सचिव संजीव महतो ने इस संबंध में पहल की और इसके बाद एयरएमबुलेंस की व्यवस्था कर शव को रांची लगाया गया, जहां से गांव लाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.