नई दिल्ली, जनवरी 2 -- एनआईए ने बेंगलुरु में 2023 के एक मामले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आरोपियों सहित एक मनोचिकित्सक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को बेंगलुरु की एक अदालत में दाखिल दूसरे सहायक आरोप पत्र में एनआईए ने अनीस फातिमा, चान पासा ए. और नागराज एस़ को आईपीसी, अवैध गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और कर्नाटक जेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नामित किया है। मामले में जांच कर रही स्थानीय पुलिस से लेकर यह मामला अक्तूबर 2023 में एनआईए को सौंपा गया था। एनआईए ने फरार जुनैद अहमद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ इससे पूर्व आरोप पत्र दाखिल किए गए थे। अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, यह मामला मूल रूप से बेंगलुरु सिटी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.