मथुरा, फरवरी 21 -- जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी, जिला गंगा समिति, डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बृज के कुंड, सरोवरों का संरक्षण संस्कृतिक धरोहर के रूप में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सालिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट, सीएनडी वेस्ट एवं बायोमेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के संबंध में निगरानी एवं समय-समय पर उनका परीक्षण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला गंगा समिति द्वारा तहसील गोवर्धन स्थित राधा कुंड वन ब्लॉक एवं मल्याहरण कुंड की साफ सफाई का कार्य प्रारंभ करते हुए जलकुंभी निकासी के कार्य की शुरुआत की गई। जिला गंगा समिति द्वारा एक आदर्श वाटर बॉडी के रूप में दोनों स्थलों की साफ सफाई एवं जीणोद्धार कराया जा रहा है। ब...