कुशीनगर, जुलाई 19 -- पडरौना,कुशीनगर, निज संवाददाता। कृषि अधीनस्थ सेवा संघ शाखा कुशीनगर का द्विवार्षिक अधिवेशन व कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। इसमें सर्व सम्मति से बृजेश तिवारी को जिलाध्यक्ष व ऋषिराज वत्स को जिला मंत्री बनाया गया। अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष कृषि अधीनस्थ सेवा संघ उत्तर प्रदेश डा. योगेन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रभुनन्दन उपाध्याय राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कुशीनगर रहे। कार्यक्रम के दौरान पिछली कार्यकारिणी को भंग करते हुए नये कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री के अलावा सिद्धेश्वर गोंड कोषाध्यक्ष, लक्की तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इकबाल अंसारी संगठन मंत्री पद निर्विरोध चुना गया। इस कार्यक्रम में अतीन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित रहै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.