नई दिल्ली, मई 27 -- पटियाला हाउस कोर्ट से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने नाबालिग महिला पहलवान द्वारा दर्ज कराए गए यौन शोषण मामले में दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। सिंह पर छह अन्य महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न का आरोप अभी भी बरकरार है। अतिरिक्त सेशन जज गोमती मनोचा की अदालत ने कहा कि मामले को रद्द करना स्वीकार किया जाता है। यह फैसला एक अगस्त, 2023 को इन-कैमरा सुनवाई के बाद आया है। उस दौरान नाबालिग पीड़िता ने अदालत के सामने कहा था कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट है और क्लोजर रिपोर्ट का विरोध नहीं करती है। पुलिस ने 15 जून 2023 को मामले की जांच के दौरान मुकदमा रद्द करने की मांग करते हुए रिपोर्ट दाखिल की थी। उस दौरान पीड़िता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.