बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार के पुज्य पिताजी ब्रजनंदन शर्मा का निधन उनके गांव बिहारशरीफ प्रखंड के मनियावां गांव में हो गया। उनका निधन शिक्षक संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव नवेंदु झा ने रविवार को कहा कि उनके निधन से शिक्षकों के हित के लिए आवाज बुलंद करने वाले प्रख्यात नेता के एक एक युग का अंत हो गया है। वे शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। उनके निधन से शिक्षक वर्ग में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...