प्रयागराज, नवम्बर 21 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय लोकदल प्रयाग क्षेत्र संगठन की ओर से शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि लोकदल का सदस्यता अभियान 31 अक्तूबर को समाप्त हो गया तथा राष्ट्रीय अधिवेशन में 16 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का चुनाव भी हो गया। त्यागी ने संगठन को जिला, विधानसभा क्षेत्र व बूथ स्तर पर महिलाओं और नौजवानों जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक में राम सजीवन पटेल, हंसराज यादव, अरुण सिंह, इमरान हैदर रिजवी, रामनारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार बिंदु, आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.