बिहारशरीफ, मई 18 -- बूथ स्तर पर समन्वय समिति का गठन हफ्तेभर में फोटो : राजद : बिहारशरीफ बड़ी पहाड़ी राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में रविवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में शामिल राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बड़ी पहाड़ी राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में रविवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई। इसमें पंचायत और बूथ स्तर तक समन्वय समिति का गठन एक सप्ताह के अंदर करने का निर्णय लिया गया। इसमें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी, विकासशील इंसाफ पार्टी, भाकपा माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रधान महासचिव व अंचल सचिव शामिल हुए। राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसका निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह अकेल...