फरीदाबाद, अगस्त 25 -- बल्लभगढ़। भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-2 में मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी हरीश धनकड़ और मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ सहित कार्यकारि...