बिहारशरीफ, जून 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बूथ स्तर पर बुधवार को राजद के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री लालू यादव का 78वां जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भभाव दिवस के रूप में मनाएंगे। राजद के जिला प्रवक्ता दीपक कुमार ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद लोक चेतना के महानायक हैं। उन्होंने देश की राजनीति को नई दशा एवं दिशा दिया। आज देश की वर्तमान स्थिति में आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के सामाजिक न्याय एवं सांप्रदायिक सौहार्द नीति को अपनाने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.