बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के युवा चेहरा विश्वनाथ चौधरी को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस आला कमान की ओर से जिलाध्यक्षों की सूची शुक्रवार को जारी की गई। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के साथ कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विश्वनाथ चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आम कांग्रेसी कार्यकर्ता की प्रतिक्रिया थी कि कांग्रेस अब पीडीए की राह पर चल पड़ी है। लंबे अंतराल के बाद किसी पिछले वर्ग के नेता को कांग्रेस की जिले की कमान मिली है। जिले में पिछड़े वर्ग का राजनीति में काफी दबदबा है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विश्वनाथ चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी का विस्तार करते हुए बूथ स्तर तक लोगों को बड़े पैमाने पर जोड़ा जाएगा। इस दौर...