रामपुर, नवम्बर 8 -- शुक्रवार को एसआईआर (सशक्त इंटरैक्टिव समीक्षा) कार्यक्रम के तहत स्वार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर बूथ पर सक्रियता ही चुनावी सफलता की कुंजी है। कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि पार्टी का उद्देश्य आगामी चुनावों में संगठनात्मक स्तर पर ऐसी मजबूती तैयार करना है कि हर बूथ भाजपा का किला बने। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाने, नए मतदाताओं को जोड़ने और पुराने मतदाताओं के नामों की पुष्टि करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.