मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बूथ स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों के लिए मंगलवार को जिला कार्यालय में भाजपा (पूर्वी जिला) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने नवनियुक्त विधानसभा के प्रभारी व संयोजक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रभारी और संयोजक के साथ मंडल प्रभारियों की भूमिका अहम है। सभी संयोजक और प्रभारियों के कुशल मार्गदर्शन में हर बूथ सशक्त बनेगा। पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर मिले सांगठनिक कार्यों को पूरा करने पर पार्टी हर बूथ से चुनाव जीतेगी। जिला महामंत्री मनोज तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक झा, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, फेकू राम, इंदिरा सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.