छपरा, जुलाई 23 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर के स्नेही भवन में छपरा विधानसभा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने की । बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय सह प्रभारी संतोष पाठक ने बूथ सशक्तिकरण में नामित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ इकाई सबसे मजबूत ईकाई है। बूथ को मजबूत करना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। कार्यशाला में जो भी बातें बताई जा रही है ।उसको बूथ स्तर तक उन कार्यों को सुनिश्चित करना है। आगामी तीन महीना तक सभी कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्षों को पार्टी के प्रति समर्पित होकर पार्टी हित में कार्य करना है। बूथ सशक्तिकरण के कार्यों को जल्द पूरा करना है। बूथ सशक्तिकरण के कार्यों को गति देने के ...