गोपालगंज, जुलाई 17 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बूथ विजय अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने विभिन्न पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार, बिहार की नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धियां लोगों को बतायीं। को गिनाया। वर्ष 2015 से 2020 तक किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यहां से राजद को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। ताकि विस क्षेत्र पुनः विकास की रफ्तार पकड़ सके। मौके पर केदार सहनी, विनय यादव, शशि सिंह, राहुल पांडेय, राम प्रवेश भगत, रामबाबू चौहान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.