मुरादाबाद, मार्च 10 -- ठाकुरद्वारा। एसडीएम प्रीति सिंह ने सोमवार को कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेवल एजेंट की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराई जाए। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराने को कहा। जिससे सही मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने तथा जो मतदाता बाहर चले गए हैं शादी हो गई है या मृत्यु हो चुकी है उनके सही नाम घट बढ़ सके। एसडीएम ने कहा कि कई बार देखने को आता है कुछ मतदाताओं के नाम काटने या बढ़ाने पर आपत्ति दर्ज होती हैं। जब सभी राजनीतिक दलों के एजेंट साथ होंगे तब इस प्रकार की समस्या नहीं होगी तथा समय-समय पर चुनाव आयोग की सूचना सभी दलों को प्राप्त होती रहेगी। बैठक में तहसीलदार भोपाल सिंह, नायब तहसीलदार आदित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.