लातेहार, मार्च 18 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ बिपिन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सोमवार को हुई। बैठक में उन्होने प्रतिनिधियों से अत्यंत दूरी बूथ की जानकारी लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधि ने चम्पा बूथ को चम्पा,आधे कोरोगी नेतरहाट को गढ़बुढ़नी स्कूल बूथ को पास लाने की मांग रखते हुए और कई बूथों को नजदीक शिफ्ट करने की बात कही। इस संबंध मे एसडीओ ने कहा कि अधिक दूरी को देखते हुए सभी बूथ को रिलोकेट करने के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव बना कर भेजा जा रहा है। बैठक में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, जेएमएम के अनिल मनोहर, आरजेडी के प्रदीप बड़ाईक सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ गारू प्रखंड के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.