गया, मई 11 -- नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से सामाजिक-न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजद के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिला अध्यक्ष सुभाष यादव के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोंच प्रखंड के अध्यक्ष सुरेश यादव एवं संचालन टिकारी के प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रेरक - दल के प्रभारी के रूप में भारत सरकार की पूर्व मंत्री व महिला राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह ने कहा कि बिहार परिवर्तन मांग रहा है और बिहार की जनता ने तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून - व्यवस्था की चर्चा नहीं होती बल्कि मंदिर - मस्जिद, हिंदू -मुस्लिम की चर्चा होती है। ...