मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- कुढ़नी। लदौरा स्थित एक रिसोर्ट में बुधवार को भाजपा की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो पार्टी की मूल रणनीति है। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करना होगा। पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि सशक्त बूथ ही एक सशक्त लोकतंत्र की नींव है। जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने बूथ सशक्तीकरण पर बल दिया। भाजपा विधानसभा प्रभारी मनोज तिवारी ने कहा विस चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर विधानसभा संयोजक अशोक सिंह, शशिरंजन सिंह, अबोध साह, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन कुमार उर्फ पिंकू, जिला प्रवक्त नितेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, रेखा कुमारी, अभिषेक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.