बेगुसराय, जून 24 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गौड़ा-दो पंचायत में जदयू की बैठक में बूथ को मजबूत करने पर बल देते हुए जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी को सशक्त और मजबूत करने की आवश्यकता है। बूथ जीतने से ही चुनाव जीता जा सकता है। जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास कर गांधी, लोहिया और अंबेडकर एवं कर्पूरी के सपनों को साकार कर रहे हैं। रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण कॉलेज की स्थापना की गई है। पेप्सी उद्योग लगाया गया। मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है। फर्टिलाइजर और थर्मल पावर का विस्तार किया जा रहा है। किसानों को 65 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मुहैया करायी जा रही है जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो रही है। पहले बिहारी दूसरे राज्य में अपमान महसूस करते थे। आज सम्मान...