संभल, मार्च 3 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रबंधन संचालन समिति की बैठक रविवार को बबराला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें बदायूं लोकसभा प्रभारी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370 को हटा दिया। सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाया। भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। यह सभी कार्य सराहनीय हैं। भाजपा पदाधिकारी अपने बूथ पर जाकर वोटरों को सरकार की योजनाओं व नीतियों को बताए। बूथ की मजबूती ही जीत का मंत्र होगा। इस दौरान कुमोद वार्ष्णेय, ब्लाक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव, चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, सुधीर मल्होत्रा, अखिलेश अग्रवाल, विनय वार्ष्णेय, राजपाल सिंह, मणिकांत वार्ष्णेय, जूलियस सीजर, गौरव यादव, विजेन्द्र सिंह, शिखर गोयल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...