गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को पिपराइच विधानसभा में चरगांवा मण्डल के सरस्वती इंटर कॉलेज नाहरपुर में बूथ नंबर 199 के बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि हम चुनाव तभी जीतते हैं, जब हम बूथ जीतते हैं। ऐसे में बूथ की मतदाता सूची दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है। बूथ की मजबूती से ही विपक्ष को पछाड़ा जा सकता है। बूथ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं एसआईआर अभियान को विशेष रूप से देखना है। मतदाता सूची दुरुस्त करना बूथ समिति का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में भी विपक्षी दलों को पछाड़ने की जरूरत है। फिर भाजपा के लिए मिशन 2027 आसान हो जाएगा। बैठक में भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.