देवरिया, सितम्बर 16 -- मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के बूथ अध्यक्ष की बेरहमी से पिटाई के मालमे में फरार चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके है। लार उपनगर के वैश्यकरनी वार्ड में भाजपा बूथ अध्यक्ष मरुली उर्फ राजू गोंड की 20 जुलाई को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी तो पुलिस कर ली, लेकिन छह आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस के कुछ कर्मी आरोपियों की मदद कर रहे हैं। जल्द ही इसकी शिकायत एसपी से की जाएगी। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...