बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। पल्स पोलियो अभियान शहर से गांव तक चला और शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान सेंशन पर तमाम परिवार नहीं पहुंच सके हैं। करीब 70 फीसदी बच्चे ही पल्स पोलियो की खुराक पी सके हैं बाकी बच्चों को आज से घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके बाद भी बच्चे छूटते हैं तो बी टीम टीकाकरण के दौरान बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलायेगी। विभाग का मिशन है जनपद में कोई भी बच्चा छूटेगा नहीं सभी को पल्स पोलियो पिलाई जायेगी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। जनपद की सभी तहसील, ग्रामीण क्षेत्र व नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग 2347 केंद्रों पर सेंशन लगाकर पल...