सिद्धार्थ, जनवरी 26 -- तुलसियापुर। तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत रविवार को बीएलओ द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ बूथ पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को बीएलओ आशुतोष मिश्र ने शपथ दिलाकर वोट के महत्व को बताया। आगामी चुनाव में मतदाताओं द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मतदाता कमलेश यादव, संतोष यादव, बिंद्रा प्रसाद, राम प्रकाश यादव, रामजी यादव, राजेंद्र सिंह, मनीष यादव, प्रधानाध्यापक निसार अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.