सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में आयोजित विशेष बूथ दिवस के दौरान रविवार को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली। नए वोटरों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन किया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम, पते व अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म भरे। रविवार सुबह से ही बूथों पर बीएलओ निर्धारित समय पर उपस्थित रहे और मतदाताओं को फार्म भरने, दस्तावेज सत्यापन और प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी। युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा कई मतदाताओं ने स्थानांतरण, नाम वर्तनी त्रुटि सुधार और फोटो अपडेट कराने के लिए भी आवेदन पत्र जमा किए। डीएम ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था...