वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। विधानसभा की वोटरलिस्ट के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के क्रम में शनिवार को सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक पोलिंग बूथों पर बीएलओ बैठेंगे। वे मतदाता सूची पढ़ने के साथ ही फार्म-6, 6 ए 7 एवं 8 का वितरण करेंगे। नोटिसों पर सुनवाई भी करेंगे। यह जानकारी देते हुए एडीएम (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षण संस्थान, कार्यालय एवं अन्य संस्थान जहां मतदेय स्थल हैं, खुले रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बूथों पर जाकर अनंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.