आरा, जून 8 -- -सिद्धार्थ शंभु के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद आरा आगमन पर स्वागत आरा। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में रविवार को सभी मंडलों के बूथों के सशक्तीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बतौर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शंभु को प्रदेश में फिर से उपाध्यक्ष और शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचने पर अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने भोजपुर के सभी चालीस मंडलों के बूथों का गठन और उसका सत्यापन करने के लिए 15 जून तक समय दिया। उक्त अवसर पर बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम का क्षेत्रीय प्रभारी कौशल विद्यार्थी ने बूथों का गठन, महत्व और सत्यापन के बारे में उपस्थित जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और बूथ सशक्तीकरण जिला व मंडल टीम...