बुलंदशहर, जनवरी 21 -- जिले भर में मंगलवार को बूढ़े बाबा की दौज मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा से संसार में सुख शांति एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में बूढ़े बाबा की दौज को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। इस दौरान लगे मेलों में खूब खरीदारी हुई। मंगलवार को बूढ़े बाबा की दौज पर नगर के काली नदी समेत कई तालाबों पर श्रद्धालु एकत्र हुए और उन्होंने पूजा-अर्चना की। महिला व पुरुष अपने बच्चों के साथ पहुंचे और पूजन कर दान स्वरूप आटा आदि का दान भी किया। अभिभावकों ने बच्चों के साथ तालाब पर जाकर बूढ़े बाबा की पूजा अर्चना करते हुए मिट्टी निकाली तथा सतनजा व आटा से पूजाकर बच्चों को चर्म रोग से मुक्ति का प्रार्थना की। प्रजापति समाज के लोगों ने झाड़ा लगाते हुए बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य का आर्शीवाद दिया। मेले में लगी द...