गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर रात करीब दो बजे से ही शहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया, जो बुधवार देर शाम तक जारी रहा। हालांकि, बूंदाबांदी के दौरा हाईवे समेत कुछ स्थानों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। आसमान में छाए घने काले बादलों और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी अंधेरा छाया रहा और लोगों को फरवरी के अंत में एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही इस परिवर्तन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। बारिश के कारण अधिकतम तापमान लुढ़क कर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्स...