फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- बूंदाबांदी के साथ आंधी चलने से टूटे पेड़, बिजली गुल फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। हल्की बूंदाबांदी हुई और आंधी चलने से कई जगह पेड़ टूट गए और बिजली भी गुल हो गई। धूल भरी आंधी की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। गुरुवार को आई आंधी के बाद शुक्रवार की सुबह सुहानी थी। ठंडी हवा और आसमान में हल्के बाद छाए रहने से सूरज की तपिश भी कम अनुभव हो रही थी। दोपहर 12 बजे तक मौसम साफ हो गया। इससे सूरज की तपिश बढ़ गई। तापमान भी 39 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम छह बजे मौसम ने करवट ली और जिले को काली घटाओं ने घेर लिया। शुरुआत में ठंडी हवा चलती रही। करीब 6:45 बजे हवा ने धूल भरी आंधी का रूप ले लिया। करीब आधा घंटे तक 30 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से धूल भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.