रामपुर, जुलाई 13 -- मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात में बूंदाबांदी के बाद सुबह में कुछ इलाकों में बूंदे बरसी। इसके बाद धूप खिल गई। इससे उमस काफी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। सुबह में 10 बजे ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक जिले में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं खेती-किसानी के लिहाज से भी बारिश का होना फायदेमंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.