लखनऊ, फरवरी 20 -- मौसम ने करवट बदली और गुरुवार सुबह 10 बजे तक सूरज बादलों के पीछे छिप गया। इसके कुछ देर बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दो बजे तक आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे बाहर निकलने वालों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। बावजूद इसके अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में यह बादलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। ऐसे में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरी ओर रात के तापमान में गिरावट होगी। इसकी वजह यह है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौजूदा समय हवा में नमी काफी ज्यादा है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.