गुड़गांव, जनवरी 1 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम के लिए साल 2026 का आगाज हाड़कंपा देने वाली ठंड और बारिश के साथ हुआ है। बुधवार को गुरुग्राम ने ठंड के मामले में पहाड़ों की रानी शिमला और कुल्लू-मनाली जैसे पर्यटन स्थलों को भी पीछे छोड़ दिया। बर्फीली हवा और सुबह हुई बूंदाबांदी ने दिन का पारा इस कदर गिराया कि पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि जहां लोग नए साल पर ठंड का आनंद लेने पहाड़ों की ओर जाते हैं, वहीं गुरुग्राम के लोग पहाड़ों से भी ज्यादा ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान मात्र 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसी दौरान पहाड़ों का तापमान कहीं ज्यादा रहा। गुरुग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.