रांची, जुलाई 31 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की ओझासाड़म पंचायत में बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने एक दर्जन घरों को नुकसान पहुंचाया। हाथी ओझासाड़म पंचायत के भंदुवा टोंगरी निवासी सुरेंद्र मुंडा, बीरेन्द्र मुंडा, राजेश मुंडा, रंथू मुंडा, रहीम मुंडा और सुरेश मुंडा के घर को ध्वस्त कर घर में रखा अनाज खा गए और तुलसी मुंडा की फसल नष्ट कर दी। ओझासाड़म के असनाही टोला में मनोज गंझू के घर को ध्वस्त कर घर में रखा अनाज खाने के साथ एक मवेशी को मार डाला। साड़म गांव के गम्हरियाटोला में रवीन्द्र उरांव और चारो राम के घर को तोड़कर अनाज खा गए। आरा देवरखंड में झरी मुंडा और गुदनू मुंडा के घर को तोड़कर खाद्य सामग्री चट कर गए। सूचना मिलने पर ओझासाड़म मुखिया प्रतिनिधि राजू उरांव पीड़ित परिवार से मिले और खाद्य सामग्री और तिरपाल उपलब्ध कराया। विधायक सुरेश बैठा...