रांची, दिसम्बर 17 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तीन विद्यालयों से बुधवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड चैंपियनशिप की परीक्षा में 190 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रखंड के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ठाकुरगांव के 60, सर जेसी अकादमी के 67 और साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा से 63 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। सभी विद्यालयों में शिक्षकों की निगरानी और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर बैजनाथ कुमार पांडेय की देखरेख में बच्चों ने अनुशासित ढंग से परीक्षा दी। सफल परीक्षार्थियों को जिला और राज्य स्तर के लिए चयन किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.