रांची, दिसम्बर 18 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव और चकमे लैंपस में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उपप्रमुख हरदेव साहू, बीडीओ धीरज कुमार और सीओ सचिदानंद वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। विधायक सुरेश बैठा ने बताया कि किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा और यह राशि उनके खाते में 24 घंटे के भीतर भेज दी जाएगी। उद्घाटन के दौरान विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, बबलू उरांव, बैजनाथ ठाकुर, भुनेश्वर साहू, मुखिया दशरथ उरांव, सचिन पाहन, जयंती देवी, परिबा साहू और जहरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.