रांची, दिसम्बर 31 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को ठाकुरगांव भाजपा मंडल की ओर से भूर नदी स्थित एकैशी महादेव परिसर में वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 'युवा वर्ग समाज की ऊर्जा है' इसलिए उन्हें नशा से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बेहतर स्वास्थ्य, उत्तम शिक्षा और दीर्घ आयु की कामना की। मौके पर ठाकुरगांव मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, बुढ़मू मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो, उत्पल नाथ शाहदेव, बिंटूलाल शाहदेव, प्रकाश यादव, नंदलाल पहान, गंगाधर महतो, पनेश्वर महतो, विष्णु यादव, अशोक यादव, अर्जुन महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.