बोकारो, सितम्बर 6 -- कसमार। कसमार प्रखंड के बरईकला स्थित चांदनी चौक मैदान में स्थानीय ग्रामीणों ने बुढ़करमा महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में करमा की डाली विसर्जन के दूसरे दिन मनाने की परंपरा है। इस दौरान कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, मुखिया अनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक नेहाली राम महतो, समाजसेवी बैजनाथ महतो व अन्य अतिथियों ने करम डाली का आवाहन कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान बरईकला पंचायत के अलग अलग गांव व टोले से कई झूमर टीम एवं लड़कियों की करम नाच मंडली द्वारा एक से बढ़कर झूमर एवं करम नाच की प्रस्तुति की गई। मौके पर अशोक महतो, दिलीप महतो, रामदास महतो, संतोष महतो, महानंद महतो, केदार महतो, सुबोध कुमार, मनोज करमाली, विजय करमाली, अखिलेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, बहाली करमाली, शंकर सोनी, पानो देवी, शक...