गोंडा, मार्च 29 -- रुपईडीह, संवाददाता। आर्यनगर - करनैलगंज मार्ग के छिरास रामापुर के पास एक डीसीएम पर शुक्रवार देर बुलेट सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली डीसीएम चला रहे चालक के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली लगने के बाद भी चालक ने गाड़ी और कौड़िया बाजार जाकर रोका और छिप गया। मौके पर पुलिस व अन्य लोगों के आ जाने के बाद चालक बाहर आया और आपबीती सुनाई। चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कौड़िया पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरथा इटहिया के मजरे नकही निवासी डीसीएम चालक छेदीलाल पुत्र छांगुर का आरोप है कि वह डीसीएम पर स्क्रैप का मॉल लादकर गोंडा से पंजाब जा रहा था। डीसीएम पर परिचालक ब्रह्मानंद पुत्र पुत्तू लाल निवासी गंगा जमुनी थाना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.