महाराजगंज, जनवरी 11 -- खुशहाल नगर, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली कस्बे में चोरों ने शुक्रवार की रात दो बाइकों को चुरा लिया। इनमें से एक बुलेट बाइक पुलिस चौकी के ठीक सामने से चुराई गई, जबकि दूसरी पल्सर बाइक नौरंगिया रोड से गायब हुई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है। पहली घटना नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 6 निवासी आकाशदीप गाडिया के साथ हुई। उनकी डार्क ग्रे रंग की बुलेट बाइक यूपी 56 एवाई 1809 पुलिस चौकी के पास खड़ी थी। 9 जनवरी की रात चोरों ने इसे चुरा लिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दूसरी चोरी नौरंगिया रोड पर राजेश गुप्ता के मकान के सामने हुई। यहां से पल्सर बाइक यूपी 57 बीके 1403 चोरी कर ली गई। सुबह जब दोनों बाइक मालिकों ने अपने वाहन नहीं देखे तो उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.