बुलंदशहर, अगस्त 31 -- एक युवक ने बुलेट मोटरसाइकिल पर युवती को आगे बैठाकर रील बनाई। सोशल मीडिया के यू ट्यूब प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हो गया। ट्विटर से मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने बाइक का 13 हजार रुपए का चालान किया है। रविवार की सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर(अब एक्स) के माध्यम से एक वीडियो यूपी पुलिस व बुलंदशहर पुलिस को टैग किया। इस वीडियो में एक युवक बुलेट बाइक पर एक युवती को बाइक की टंकी पर बैठाकर चलाता हुआ नजर आ रहा है। युवक बार-बार बुलेट से हाथ छोड़कर उसे दौड़ा रहा है। युवक और युवती दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। इसकी शिकायत मिलते ही बुलंदशहर पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक व युवती यूट्यूबर निकले, जो आए दिन तरह तरह की वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते हैं। पुलिस ने आ...