बुलंदशहर, फरवरी 15 -- जेवर मार्ग पर शाहपुर गांव मोड़ के निकट तेज रफ्तार बुलेट सवार ने 17 वर्षीय कांवड़िए को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। जहांगीरपुर के कचहरीयान मोहल्ला निवासी पवन अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा ऋषि अग्रवाल (17) चार दिन पहले अनूपशहर में कांवड़ लेने गया था। उसके साथ जहांगीरपुर कस्बा क्षेत्र के अन्य युवक भी गए थे। शनिवार की रात को ऋषि पैदल कांवड़ लेकर जहांगीरपुर आ रहा था। इसी दौरान जेवर मार्ग पर शाहपुर गांव से आगे ठाकुर जी मैरिज होम के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक बाइक लेकर भागने लगा, जिसको अन्य कांवड़ियों ने पीछा कर पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने घायल ऋषि को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने...