फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- सुहागनगरी में पुलिस ने बुलेट और मोटरसाइकिलों से हुड़दंग मचाकर लोगों के आगे परेशानी खड़ी करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना दक्षिण प्रभारी योगेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए युवक थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बुलेट और बाइकों से तेज आवाज करते हुए निकलने, स्टंटबाजी करने तथा अव्यवस्थित तरीके से वाहन चलाकर आमजन को परेशान करने की शिकायतों पर गिरफ्तार किए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए आरोपियों में प्रशांत निवासी रेपुरा ठारपुठा रोड, रामगढ़, अंकित निवासी रानी नगर ठारपूठा रोड रामगढ़), सचिन निवासी भीम नगर गली थाना दक्षिण, मयंक शर्मा निवासी महाविद्या कॉलोनी गोविंद आश्रम मथुरा, सैंकी राठौर निवासी नई बस्ती थाना दक्षिण और सत्यम निवासी सांती रोड श्याम नगर, राम...